Jharkhand News : मां छिन्नमस्तिका आर्चरी एकेडमी का रामगढ़ में हुआ गठन

Jharkhand News: अब रामगढ़ जिला के बच्चे भी तीरंदाज़ी सीख रामगढ़ सहित अपने प्रदेश ओर पूरे देश का नाम रौशन कर पाएंगे । माँ छिन्नमस्तिका आर्चरी एकेडमी का गठन रामगढ़ गोरियारी बाग़ी में स्थित टेम्पल ऑफ़ वारियर्स परिसर में हुआ। जहाँ रामगढ़ के बच्चों को तीरंदाज़ी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। Jharkhand News
रामगढ़ में माँ छिनमस्तिका आर्चरी एकेडमी के गठन हेतु गत दिनों बैठक रखी गई थी। इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाज़ सह कोच ऐंजेला सिंह और भारतीय फ़ुट्बॉल टीम के पूर्व कप्तान अजय सिंह उपस्थित हुए। पूर्व अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज़ ऐंजेला सिंह ने कहा कि तीरंदाज़ी में रुचि रखने वाले युवाओं को मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस अकादमी का शुभारंभ किया गया है। बहुत ही खुशी की बात है कि अब रामगढ़ के युवक युवतियां तीरंदाजी सीख पाएंगे, रामगढ़ ऐसे छोटी सी जगह में तीरंदाज़ी का ट्रेनिंग सेंटर खुलना बहुत बड़ी बात है। Jharkhand News
भारतीय फ़ुट्बॉल टीम के पूर्व कप्तान अजय सिंह ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी करियर बनाने की असीम सम्भावनाएँ हैं। युवा खेल में भी बेहतर करियर बना सकते हैं। खेल से हमारा शरीर स्वस्थ भी रहता है। युवाओं को खेल के क्षेत्र में भी आगे आना चाहिए। रामगढ़ में खेल का माहौल नहीं बना है । इस एकेडमी के गठन होने से यहाँ बेहतर खेल का माहौल बनेगा। आज स्पोर्ट्स के क्षेत्र में महेंद्र सिंह धोनी, दीपिका कुमारी सहित कई खिलाड़ी खेल के दम पर आज राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर परचम लहरा कर अपने शहर, राज्य व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। साथ ही खेल के बल पर ही अपने भविष्य को संवार रहे हैं। वहीं मां छिन्नमस्तिका आर्चरी एकेडमी के सर्वसम्मति से गठन किया गया। मुख्य संरक्षक जय प्रकाश भाई पटेल (मांडू विधायक) तथा एंजेला सिंह को बनाया गया। संरक्षक रंजीत पांडे, अनमोल सिंह, प्रवीण कुमार झा, राजेश सिन्हा, अमित गोयल को चुना गया। संयोजक- संजय साह, अध्यक्ष राजीव जायसवाल, उपाध्यक्ष - संतोष गुप्ता, संजय सोनकर , सुमित कुमार, सचिव - शशि पांडेय, कोषाध्यक्ष - नीरज चौधरी, मीडिया प्रभारी - बबली सिंह, सह सचिव -महावीर महतो, कमल नायक, रूपेश कुमार महतो, विनय रंजन एवं सदस्य के रूप में अरुण कुमार, प्रवीण कुमार, भास्कर महतो , रूपेश कुमार ,सत्यम कुमार, रंजिता कुमारी, प्रिया कुमारी, चंदन कुमार,बबलू महतो , चंदन साहनी, विकाश कुमार, सुनील मालाकर, आर्या अग्रवाल सहित 14 सदस्यों को चुना गया है । Jharkhand News
एकेडमी के अध्यक्ष राजीव जायसवाल ने बताया कि इसका सेंटर दो जगहों पर संचालित होगा। रामगढ़ में गांधी मेमोरियल उच्च विद्यालय ओर दुलमी प्रखंड के झारखंड मैदान सिकनी जिसमे बेहतरीन कोच के द्वारा बच्चों को तीरंदाज़ी की ट्रेनिंग दी जाएगी।इसके लिए जल्द ही बच्चों का ट्रायल के माध्यम से चयन किया जाएगा और चयनित बच्चों को तीरंदाज़ी का प्रशिक्षण दिया जाएगा।कार्यक्रम का संचालन कराटे प्रशिक्षक शशि पांडेय और धन्यवाद ज्ञापन छावनी परिषद के निवर्तमान उपाध्यक्ष अनमोल सिंह ने किया। Jharkhand News
विज्ञापन