MANIPUR TO MIRZAPUR : बीजेपी शासित राज्य में भाजपा नेता ने साथी संग नाबालिग किशोरी के साथ किया गैंगरेप
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का लालगंज मंडल अध्यक्ष था आरोपित विजय गुप्ता
-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, पुलिस को दी चेतावनी
-कहा, आरोपित की गिरफ्तारी शीघ्र नहीं हुई तो होगा धरना-प्रदर्शन
लालगंज, मिर्जापुर (सच्ची बातें)। बीजेपी शासित राज्य उत्तर प्रदेश की ताजा खबर है। इस सूबे के मुखिया बुलडोजर बाबा योगी आदित्यनाथ हैं। बात मिर्जापुर जिले की हो रही है। जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में 14 साल की एक किशोरी के साथ गैंगरेप किया जाता है। बाद में उसे गर्भ निरोधक गोलियां दी जाती हैं, लेकिन गर्भपात हो नहीं सका। पीड़िता दसवीं की छात्रा है।
लिहाजा पेट में दर्द की शिकायत पर छह माह बाद मामला उजागर हुआ। इस मामले में आरोपित कोई और नहीं, मोदी व योगी जी की पार्टी का पिछड़ा वर्ग मोर्चा का लालगंज मंडल अध्यक्ष विजय गुप्ता ही है। हालांकि मामला प्रकाश में आने के बाद उसे पद से पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है। इस मामले में एक आरोपित की गिरफ्तारी तो हो चुकी है, लेकिन एक और आरोपित भाजपा नेता रहा विजय गुप्ता अभी फरार है।
21 जुलाई शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पीड़ित परिवार से मिलने के बाद पुलिस पर आरोप लगाया कि वह भाजपा के दबाव में है। इसीलिए गैंग रेप जैसी घटना के आरोपित भाजपा नेता की गिरफ्तारी के प्रयास में कोताही बरत रही है।
राय ने कहा कि इस प्रकरण को दबाया जा रहा है। बीजेपी के नेता होने के नाते आरोपी को पकड़ कर छोड़ा गया। आरोपी विजय गुप्ता के होटल में अवैध धंधे होते हैं। मुख्यमंत्री योगी जी हर जगह बुलडोजर चलवा रहे है तो आरोपी बीजेपी नेता के घर पर कब चलेगा बुलडोजर। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को अगर न्याय न मिला तो सड़क से लेकर संसद तक इस मुद्दे को उठाएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार मणिपुर से से मिर्जापुर तक केवल बलात्कारियों को बचा रही है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवकुमार सिंह पटेल व जिले के अन्य पदाधिकारी भी थे।
पीड़ित छात्रा का आरोप है कि उसके साथ सात माह से बलात्कार किया जा रहा था। पहली बार आकाश केशरी के साथ रेस्टोरेंट में आई तो आकाश और रेस्टोरेंट के मालिक विजय गुप्ता ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। ॉइस बीच वह गर्भवती हो गई। अभी दो दिन पहले गर्भपात की दवा खाने को दी थी। दोनों ने धमकी दी थी कि घरवालों को कुछ भी बताया तो जान से मार डालेंगे।
डर के चलते परिवार में किसी को कुछ भी नहीं बताया। इसी सप्ताह दवा खाने के बाद तबियत बिगड़ने पर परिजन को बताया। फिर उसे लालगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। अस्पताल में उसका गर्भपात कराया गया। चिकित्सकों ने ही पुलिस को सूचना दी। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया। इनमें एक आकाश केशरी तथा दूसरा भाजपा नेता विजय गुप्ता है।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार आकाश केशरी ने दुष्कर्म व गर्भनिरोधक दवा देने की बात को स्वीकार किया है। मिश्रा ने कहा कि वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठे किए जा रहे हैं। जिनकी भी संलिप्तता होगी, उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।