BREAKING NEWS

वाराणसी में हेमंत पटेल हत्याकांड में न्याय मिलने तक सरदार सैनिकों को चैन नहीं

योग प्रशिक्षक तैयार करने के संकल्प के साथ विशेष कक्षा का शुभारंभ

पहली पाठशाला हमें गढ़ती है -अनुष्का

'लाइन हाजिर' का लॉलीपॉप, 'एसआईटी' का सियासी शरबत

कश्मीर बदला है पर फिर दिल्ली से बिगड़ा है!

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9471500080 पर है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9471500080 पर है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9471500080 पर है।

झारखंड : आंगनबाड़ी सेविकाओं को शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने दिए स्मार्टफोन

Sachchi Baten Thu, Apr 10, 2025

किरण सिंह, मुसाबनी East Singhbhum (झारखंड)। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार को झारखंड सरकार के शिक्षा एवं निबंधन मंत्री रामदास सोरेन बाल विकास योजना विभाग द्वारा प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां पहुंचने पर काफी दूर से ही पुष्प वर्षा के साथ ढोल नगाड़ों को बजाते हुए सेविकाओं द्वारा मंत्री रामदास सोरेन का स्वागत किया गया।

प्रखंड सभागार में पहुंचने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी सीडीपीओ अदिति गुप्ता द्वारा पुष्प गुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद मंत्री रामदास सोरेन व अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि सभी सेविकाओं को स्मार्टफोन दिया जा रहा है। ताकि आंगनबाड़ी केंद्र की सभी गतिविधियों को पोषण क्षेत्र में आसानी से चलाया जा सके, पोषण क्षेत्र की समस्याओं को का निदान किया जा सके।

उन्होंने कहा कि हमारी हेमंत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक जोड़ने का काम किया जा रहा है। योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें, योजनाओं का लाभ मिले यह सुनिश्चित किया जा रहा है। योजनाएं घर-घर पहुंचे सरकार का यह लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से रोजगार प्राप्त करें उन्हें नौकरी मिले यहां के लोगों की सोच है। शिक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। समाज को विकसित करने हेतु शिक्षा देने के लिए कक्षा 1 से 5 तक पढ़ने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र काम कर रहे हैं, जिसके लिए गांव गांव में आंगनबाड़ी केंद्र खोला गया है। हेमंत सरकार सभी महिलाओं को सम्मान देने का काम कर रही है। आंगनबाड़ी केंद्र से ही बुनियादी शिक्षा को मजबूत किया जा रहा है। इस काम में आसानी हो इसलिए इन्हें स्मार्टफोन उपलब्ध कराया गया है।

इस मौके पर 102 सेविकाओं एवं दो महिला पर्यवेक्षकों को स्मार्टफोन उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रभारी सीडीपीओ अदिति गुप्ता, अंचल अधिकारी ऋषिकेश मरांडी, प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम, जगदीश भगत, कान्हू सामंत, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, काली पदों गोराई, मुखिया इसाक बाखला, दुलारी सोरेन, रामचंद्र मुर्मू, वकील हेम्ब्रम, गोरांगो महाली, लोबिन सबर, महेश्वर मार्डी, सोमाय सोरेन, अब्दुल मोहिद, मोहम्मद सलीम, सोनू मास्टर, अशोक सोरेन, मोहम्मद सुल्तान, लक्ष्मी मुर्मू, सहदेव मुंडा सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें