January 25, 2025 |

क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम

Sachchi Baten

जमालपुर की ब्लॉक स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न

-श्रीमती देवकली इंटर कॉलेज जमालपुर के मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में 13 न्याय पंचायतों की टीमों ने किया प्रतिभाग

 

 

जमालपुर, मिर्जापुर (सच्ची बातें)। श्रीमती देवकली इंटर कॉलेज के मैदान में गुरुवार दो नवंबर को जमालपुर विकास खंड के बेसिक विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खंड शिक्षाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंह ने फीता काट कर खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में कुल 13 न्याय पंचायतों के स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया।

 

 

पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के बालिका वर्ग की लंबी कूद में खुशी बियरही न्याय पंचायत भुइली, 100 मीटर दौड़ में आयशा सरसा न्याय पंचायत बरईपुर, 200 मीटर दौड़ में अनीता बभनी न्याय पंचायत हाजीपुर, 600 मीटर दौड़ में सपना बियरही न्याय पंचायत भुइली एवं बालक वर्ग 600 मीटर दौड़ में प्रतीक बियरही न्याय पंचायत भुइली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 

 

प्राथमिक विद्यालयों के बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में विक्की हरदी सहिजनी न्याय पंचायत जयपट्टी कला, 100 मीटर दौड़ में मुकेश बियरही न्याय पंचायत भुइली, 200 एवं 400 मीटर दौड़ में सुशील यादव बियरही न्याय पंचायत भुइली, लंबी कूद में इंद्रजीत बभनी न्याय पंचायत हाजीपुर प्रथम रहे।

 

बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में हमीदपुर न्याय पंचायत बहुआर की चंचली, 100 एवं 200 मीटर दौड़ में बियरही न्याय पंचायत भुइली की मोनी, 400 मीटर दौड़ में बियरही न्याय पंचायत भुइली की शिवानी एवं लंबी कूद में सुरहा न्याय पंचायत भुइली की शिवानी प्रथम स्थान पर रही।

 

सतेंद्र सिंह (प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय जयपट्टी) तथा ब्रजेश भूषण सिंह ने इस प्रतियोगिता का संयुक्त रूप से संचालन किया।

 

 

जिला शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों में डॉ. शिशुपाल सिंह जिला महामंत्री बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन जिला मीरजापुर , उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मिर्जापुर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह एवम बृजेश सिंह, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला महामंत्री श्री सत्य ब्रत सिंह चंदेल, ब्लॉक संगठन जमालपुर के पदाधिकारियों में ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकेश आनंद सिंह, चंद्र भूषण सिंह ब्लॉक संयोजक अशोक सिंह, एआरपी अजय कुमार वर्मा, सूर्य नारायण सिंह, जितेंद्र शर्मा, रमेश श्रीवास्तव , एसआरजी सरिता तिवारी, अभिमन्यु सिंह (जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष), जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, वीरेंद्र सिंह, राजेश सिंह, संतोष सिंह, प्रभाकर सिंह, स्वामी नित्यानंद सिंह, रजनीश चतुर्वेदी, दिनेश कुमार, गीता सिंह, बृजेश सिंह, अरविंद सिंह, काशी नाथ, दीनबंधु, पुष्पा सिंह, विनोद सिंह, हरिशंकर सिंह, सरिता, आनंद कुमार आजाद, अमरेश सिंह, जगतम्बा प्रसाद आदि उपस्थित रहे।


Sachchi Baten

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.