फिलहाल जिले के राष्ट्रीय से लेकर जोन स्तर तक के पदाधिकारी होंगे इस ‘संवाद’ में शामिल
कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने वन-टू-वन विधानसभा व जोन अध्यक्षों से किया संवाद
मिर्जापुर केे बरौधा कचार स्थित कान्हा ब्रदर्स लान में करीब चार घंटे चला मंथन
राजेश पटेल, मिर्जापुर (सच्ची बातें)। अपना दल एस अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल संसदीय क्षेत्र के मिर्जापुर में निवास करने वाले पार्टी के राष्ट्रीय से लेकर जोन स्तर तक के पदाधिकारियों के मन की बात नियमित रूप से कम से कम माह में एक बार जरूर सुनेंगी। हालांकि यह ऐसा पहले भी होता ही था। लेकिन अब इसे ‘सामूहिक’ स्वरूप दिया जा रहा है।
यह घोषणा सोमवार 18 सितंबर को अपना दल एस के कार्यकारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने की। वह स्थानीय बरौधा कचार स्थित कान्हाा ब्रदर्श लान में पार्टी के विधानसभा व जोन अध्यक्षगण से वन-टू-वन बात कर रहे थे। उन्होंने पार्टी का काम करने के सामने आ रहीं परेशानियों के बारे में पूछा। उसका निदान भी बताया। खुद की कमियों के बारे में भी जानने का प्रयास किया।
सभी ने अपने-अपने स्तर से पार्टी नेतृत्व की खूबियों व खामियों को बताया। आशीष पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता उनसे नाराज रह सकते हैं। पार्टी से कोई नाराज हो तो बताए। सभी ने कहा कि वे पार्टी से प्यार करते हैं।
पदाधिकारियों की सलाह पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल से नियमित अंतराल पर सामूहिक संवाद का कार्यक्रम तय किया गया। प्रदेश के प्राविधिक, उपभोक्ता संरक्षण व बाट माप मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, आप भी उतने मजबूत होंगे। उन्होंंने विकास खंडवार सांसद क्षेत्र विकाास निधि से कराए गए विकास कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसमें अव्वल सिटी ब्लॉक रहा। उन्होंने कहा कि पूरे जिले के समावेशी विकास की योजना के तहत वह काम कर रहे हैं।
कुछ ही वर्षों में मिर्जापुर जनपद का स्वरूप बदला-बदला सा होगा। इंडियन ऑयल टर्मिनल के 12 हजार करोड़ रुपये की परियोजना को अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मिल चुका है। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने इसे समय रहते गंभीरता से नहीं लिया होता तो यह दूसरे जिले में स्थानांतरित हो जाती। विश्वविद्यालय के शिलान्यास में आ रहीं बाधाओं को दूर कर लिया गया है। सांसद क्षेत्र विकास निधि के कामों की स्वीकृति और क्रियान्वयन में तेजी आएगी।
हर समाज के महापुरुषों की प्रतिमाओं की स्थापना स्थान-स्थान पर कराने की उनकी योजना है। ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी समृद्ध विरासत से प्रेरणा लेती रहे। इसकी शुरुआत हो चुकी है।
तय किया गया कि हर विधानसभा के लिए एक पर्यवेक्षक तैनात किया जाएगा, जो उस विधानसभा का नहीं होगा। यह भी तय हुआ कि रविवार को जनता दर्शन कार्यक्रम के बाद पदाधिकारियों से भी मुलाकात करने के लिए पार्टी अध्यक्ष का समय अलग से तय होगा। जनता दर्शन में पदाधिकारी शामिल नहीं होंगे। जनता दर्शन सिर्फ जनता के लिए। उसमें किसी का व्यवधान नहीं होना चाहिए।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह बहुत ही अहम मानी जा रही है। इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ। उनके क्षेत्र में सांसद क्षेत्र विकास निधि से कराए गए कार्यों की, नई योजनाओं की और बाधाओं की जानकारी हुई। सभी ने संकल्प लिया कि बाधाओं को हराकर जिले में विकास की नई इबारत लिखनी है। इसके लिए अनुप्रिया पटेल फिर से चाहिए। अनुप्रिया ही उम्मीद हैैं।
इस कार्यक्रम में मेघनाथ पटेल, रमेश सिंह, वंशनरायन सिंह, रामबली सिंह पटेल, रमाकांत सिंह, डॉ.. एसपी सिंह, डॉ. आरके सिंह, अनिल सिंंह पटेल, दुर्गेश पटेल, रामवृक्ष बिंद, मिर्जापुर में पार्टी संगठन का काम देख रहे रामलखन पटेल, आनंद सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष इंजीनिययर रामलौटन बिंंद, युवा मंच के जिलाध्यक्ष उदय सिंह पटेल सहित जिले में निवास करने वाले राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला पदाधिकारी, विधानसभा व जोन अध्यक्ष आदि उपस्थित थे।