February 8, 2025 |

अद्भुतः नाऊ इंडिया इज ऑन द मून

Sachchi Baten

भारत पहुंचा चांद पर, इसरो के वैज्ञानिकों ने हासिल की अभूतपूर्व कामयाबी

-साल 2023 का 23 अगस्त भारत के लिए बन गया ऐतिहासिक दिन

शाम छः बजकर चार मिनट पर चंद्रयान-3 की चांद की सतह पर की सुरक्षित लैंडिंग

जमालपुर, मिर्जापुर (सच्ची बातें)।इसके साथ ही चंद्रमा के साऊथ पोल पर यान भेजने वाला भारत पहला देश बन गया हैै। इसरो के वैज्ञानिकों की सफलता पर पूरा इंडिया INDIA जश्न मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पक्ष-विपक्ष के तमाम नेताओं व देशवासियों ने बधाई दी।

भारत का चंद्रयान-3 चांद पर सफलतापू्र्वक लैंड कर चुका है। इसरो द्वारा चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के साथ ही भारत ने इतिहास रच दिया है। भारत पूरी दुनिया में चंद्रमा पर सफल लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया है।

दक्षिण अफ्रीका से जुड़े पीएम मोदी

इसके साथ ही पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका से इस मिशन में वर्चुअली जुड़े। पीएम ने देशवासियों को बधाई दी। भारत ने चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग के साथ ही दुनियाभर में इतिहास रच दिया है। भारत से पहले रूस, अमेरिका और चीन ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है।

साउथ पोल पर पहुंचने वाला एकलौता देश बना भारत

इसरो के प्रमुख डॉ. एस. सोमनाथ ने अपने सहयोगी वैज्ञानिकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सबके सामर्थ्य से ही आज इसरो इस मुकाम पर पहुंचा है और भारत ने इतिहास रचा है।

बता दें कि भारत का मिशन चंद्रयान-3 ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग की है। यहां पर आज तक किसी भी देश ने ऐसा कारनामा नहीं किया है। इसके साथ ही भारत ऐसा पहला देश बन गया है, जिसने साउथ पोल पर तिरंगा लहराया है।

इसरो प्रमुख के नाम का अर्थ ही है शिव, जो चंद्रमा के स्वामी हैं

इसरो प्रमुख डॉ. एस सोमनाथ के नाम का अर्थ है चंद्रमा का स्वामी। मतलब भगवान शिव। हिंदू धर्म शास्त्रों में भगवान शिव शंकर को चंद्रमा का स्वामी माना जाता है। सनातन धर्म ग्रंथ श्रीमद्भगवत गीता में चंद्र देव को महर्षि अत्रि और अनुसूया के पुत्र के रूप में उल्लेखित किया गया है। पौराणिक शास्त्रों में चंद्रमा को बुध का पिता कहा जाता है। बुध को ही चंद्रमा पर यान पहुंचा है।

क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों ने देखी लाइव लैंडिग

जमालपुर क्षेत्र के स्कूलों में सरकार के आदेश पर बच्चों को चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग दिखाने के लिए व्यवस्था की गई थी। इसके लिए शाम के समय स्कूल खोलने का निर्देश जारी किया गया था। जमालपुर स्थित श्रीमती देवकली इंटर कॉलेज में बच्चों ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग देखी तो काफी देर तक भारत माता की जय के नारे लगाते रहे।

केंंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व राज्य सरकार में मंत्री आशीष पटेल ने दी बधाई

मिर्जापुर की सांसद केंद्र में राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल व उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री आशीष पटेल ने ट्वीट कर वैज्ञानिकों को बधाई दी है। अनुप्रिया पटेल ने लिखा है कि जै हिंद, अब चांद हमारी मुट्ठी में है। @isro के

वैज्ञानिकों की कठिन तपस्या, अथक परिश्रम एवं सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी क्षमता के बल पर आज भारत ने इतिहास रच दिया है। आज भारत का तिरंगा चाँद की सतह पर पहुंच गया है। हर भारतीय के लिए यह गौरव का पल है। चाँद की सतह पर पहुंच गया है। हर भारतीय के लिए यह गौरव का पल है।

उत्तर प्रदेश सरकार में प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप मंत्री आशीष पटेल ने ट्वीट किया…

 

 


Sachchi Baten

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.